रमज़ान के पवित्र महीने का चाँद मस्जिदों में चाँद दिखने के साथ ही तरावीह की नमाज शुरू हो जाएगी और वही रमज़ान के पवित्र महीने की हर तरफ रौनक नज़र आएगी
तह क्राइम रिपर्टर काशिफ अली खान की रिपोर्ट सहसवान
सहसवान नगर के इनायत खा मस्जिद शाहबाजपुर इमाम मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा ने फरमाया रहमतों बरकतों का पाक महीना है इबादतो में लग जाए रसूले पाक सल्लल्लाहो तआला अलेही वसल्लम ने इरशाद फरमाया के रब्बी करीम उस शख्स को बहुत सवाब देगा
जो एक खजूर या एक घूंट पानी या एक घूंट दूध से रोजा इफ्तार करवाए यह वह महीना है जिसके पहले वाले 10 दिन रहमत के होते हैं और बीच वाले 10 दिन मगफिरत के होते हैं और आखिरी 10 दिन जहन्नम से आजादी के होते हैं जो अपने नीचे काम करने वालों से इस महीने में काम कम ले अल्लाह
पाक उसे बख़्श देगा और उसे जहन्नम से आजाद फरमा देगा जिसने रोजेदार को पेट भर खिलाया अल्लाह करीम उस शख्स को मेरे हौज़ से एक ऐसा घूंट पिलायेगा जिसे पीने के बाद वह कभी प्यास ना होगा यहां तक के वह जन्नत में दाखिल होगा मेरे देशवासियों अगर हम इस हदीसे पाक के मजमून को पेशे नजर रखें तो हम बेहतरीन अंदाज में रमजान मुबारक गुजार
सकते हैं क्योंकि इस हदीसे पाक में हमारे लिए जबरदस्त रहनुमाई है कि आखिर हम रमजान कैसे गुजारे हमें चाहिए कि रमजान मुबारक रोजे रखकर गुजारे पाबंदी से तरावीह पढ़ते हुए गुजारे कसरत से नफ़ली नेकिया करते हुए गुजारे फर्ज नमाजों की पाबंदी करते हुए गुजारे मसाइब व आलाम पर एक दूसरे के गलत बातों पर सबर करते हुए
गुजरे इस्लामी भाइयों के साथ हमदर्दी और भलाई करते हुए गुजारे रहमत इलाही की तलब में गुजारे मगफिरत की भीख मांगते हुए गुजारे जहन्नम से आजादी की इल्तिजा करते हुए गुजारे रोजेदारों के लिए इफ्तार का एहतिमाम करते हुए गुजारे इंशाल्लाह इन नेकियां में रमजान मुबारक गुजारेंगे तो रमजान की खूब-खूब बरकते हासिल होंगी अल्लाह करीम भी राजी होगा इंशाअल्लाह