बहजोई महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बहजोई महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह ।

Friday, February 27, 2026 | February 27, 2026 Last Updated 2026-02-27T16:22:09Z
    Share
बहजोई महाविद्यालय में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह ।
 सम्भल:
बहजोई महाविद्यालय, बहजोई की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में मलिन बस्ती, बहजोई देहात वार्ड नंबर 12 (निर्माणाधीन महाविद्यालय) जनपद सम्भल में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन समारोह तथा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बहजोई नगर पालिका परिषद् के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह, महाविद्यालय समिति के अध्यक्ष विनोद कुमार 'नेता जी'

, उपाध्यक्ष सोमप्रकाश वार्ष्णेय, सचिव नीरज कुमार 'गोपी ऑयल मिल्स', उपसचिव सुमित कुमार ‘डी.आर.’ कोषाध्यक्ष उत्कर्ष वार्ष्णेय, सदस्य कपिल कुमार, आयुष वार्ष्णेय, रूपक वार्ष्णेय, तनुज कुमार गुरु तथा अतिथियों में विनीत कुमार , विपिन कुमार, अमित कुमार वार्ष्णेय,

 निर्दोष कुमार कठेरिया और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता आदि ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
 कार्यक्रम की शुरुआत में स्वयंसेविकाओं श्रेया वार्ष्णेय, अंशु वार्ष्णेय और रश्मि ने माँ सरस्वती की वंदना प्रस्तुत की, जबकि प्रियांशी श्रोत्रिय ने स्वागत गीत पर अपनी प्रस्तुति देकर अतिथियों का अभिनंदन किया।

 स्वयंसेविका रोशनी ने "ऐसी लागी लगन, मीरा हो गई मगन" भजन पर अपनी प्रस्तुति दी। देश भक्ति गीत पर छात्रा रिंकी ने नृत्य प्रस्तुत किया। स्वयंसेवियों सड़क सुरक्षा पर मनमोहक प्रस्तुति देकर सभी उपस्थित जन समूह को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया | भूगोल की सहायक आचार्य गीता रानी ने आदमी हो तुम पंक्तियों के माध्यम से अपनी प्रस्तुति

 दी। इसी क्रम में प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष सोमप्रकाश वार्ष्णेय ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि हमें अपने शरीर का विशेष ध्यान रखना चाहिए ताकि हम स्वस्थ्य रहें और अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। इसी क्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बहजोई नगर पालिका परिषद् के निवर्तमान अध्यक्ष रमेश चंद्र बादशाह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि स्वयंसेवियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

 इसी क्रम में कोषाध्यक्ष उत्कर्ष वार्ष्णेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वयंसेवियों का मार्गदर्शन किया। इसी क्रम में सचिव नीरज कुमार ने स्वयंसेवियों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रमों की सराहना की तथा कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों, स्टाफ और स्वयंसेवकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों को प्रबंध समिति के द्वारा प्रतीक चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गीता ने कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया और विशेष शिविर की सम्पूर्ण आख्या प्रस्तुत की । कार्यक्रम का संचालन कार्यालय अधीक्षक भगवान सिंह चौहान ने किया।

 कार्यक्रम में महाविद्यालय स्टाफ के गौरव वार्ष्णेय, संजय कुमार, गीता रानी, पूजा शर्मा, प्रीति शर्मा, नेमपाल सिंह, यशपाल सिंह, रामतीरथ, ममता, राजीव कुमार, भुवनेश कुमार, हिमांशु सहित सभी कर्मचारीगण उपस्थित रहे ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close