रंग भरी एकादशी पर खाटू श्याम मंदिर में मनाई गई फूलों की होली और भंडारे का हुआ आयोजन।
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंज पूर्वी
फतेहगंज पूर्वी-
आज रंगभरी एकादशी पर श्री खाटू श्याम मंदिर पर फूलों की होली का आयोजन हुआ पहले तो भक्तों ने मेरा खो गए हो बाजूबंद, रंग डाल गए मौपे सांवरा, भजनो पर जमकर डांस कर के आनंद उठाया उसके बाद 11 किलो फूलों की होली का आनंद श्री बांके बिहारी लाल और श्याम जी के साथ खेल कर मनाया। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य रूप से सत्येंद्र अग्रवाल विनीता अग्रवाल विकास अग्रवाल समीक्षा अग्रवाल प्रज्ञा अग्रवाल शालू अग्रवाल शिखा अग्रवाल ज्योति अग्रवाल स्वाति अग्रवाल शुभ अग्रवाल पायल अग्रवाल पारुल अग्रवाल कंचन अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे।