देश की प्रगति के लिए प्रौद्योगिकी जरूरी :राजू
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद उत्तर प्रदेश के निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब सम्भल द्वारा नगर के सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल में जनपद स्तरीय विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला विज्ञान समन्वयक राजू सिंह यादव , जिला समन्वयक एमडीएम दीनदयाल शर्मा , विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया , इस अवसर पर जिला समन्वयक ने कहा कि देश की प्रगति के लिये विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी बहुत ही आवश्यक है आज मनुष्य पृथ्वी के साथ साथ अंतरिक्ष मे भी कीर्तिमान स्थापित कर रहा है जहाँ एक तरफ मंगलयान चन्द्रयान जैसी उपलब्धि हासिल कर रहा है वहीं दिन प्रतिदिन नए नए अविष्कार कर तकनीकी विकसित कर रहा है ।
विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में जनपद स्तर से मण्डल स्तर में प्रतिभाग के लिये 15 मॉडल का चयन किया गया , जे एल एम इंटर कॉलेज सिरसी के शिवांशु ने प्रथम , बीवीएम सम्भल के फ़ैज़ ने द्वितीय , एस एम इंटर कॉलेज चन्दौसी के शिवम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया , सिल्वर स्टोन पब्लिक स्कूल बहजोई के मेहविश एवम सौम्या ने सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया विजेता विद्यार्थियों को क्रमशः 5000, 3000 ,2000 एवं 1000 के नकद पुरस्कार के साथ स्मृति चिन्ह , प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया , निर्णायक मंडल में दिनेश मोहन आर्य , मनोज कुमार , पराग मिश्र आदि रहे कार्यक्रम में दीन दयाल शर्मा , संदीप शर्मा , साधना गुप्ता , शिवम गुप्ता , नवनीत कुमार , ओमकरन शर्मा आरिफ प्रियांशु आदि मौजूद रहे ।संचालन एन के शर्मा ने किया ।