आज दिनांक 2 फरवरी 2026 को भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी की बिल्सी तहसील में मासिक पंचायत हुई जिसमें किसने की विभिन्न समस्याओं को लेकर तहसील अध्यक्ष राम सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा की जनहित में तमाम किसान अपनी समस्याओं में जल जीवन मिशन के तहत ओवरहेड टैंक के निर्माण हुए को लेकर पाँच सुत्रीय ज्ञापन उप जिलाधिकारी को संबोधित नायाब तहसीलदार प्रभा सिंह को सौंपा । यादवेंद्र यादव ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा
कई वर्ष बाद भी टंकी में जल आपूर्ति नहीं की गई जिसको लेकर ग्रामीणों किसानों में जल की पूर्ति के लिए मांग रखी। अमियापुर ब्लॉक क्षेत्र के अधिकतर गांवों में साफ सफाई नहीं होती है सफाई कर्मचारी माह में एक या दो बार ही सफाई करने आता हैं जिससे गांव में प्रदूषित हो रहा है जो एक बड़ी समस्या है ऐसे लापरवाह सफाई कर्मचारियों पर विभागीय कार्रवाई की जाए। मांग उठाते हुए
बिल्सी तहसील में सहकारी समितियां पर यूरिया व डीएपी की कत्ल बनी हुई है किसानों को आवश्यकता अनुसार यूरिया डीएपी उपलब्ध कराई जाए नैनो यूरिया लेने पर भी मजबूर किया जाता है। वक्ताओं ने भी विचार रखें वही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ओपीडी मरीजों को परिसर से बाहर के मेडिकल स्टोर की दवाइयां लिखी जाती हैं
जिससे किसान व गरीब मजदूर को महंगाई का सामना करना पड़ता है और महंगी दवाइयाँ लेनी पड़ती है। उधर ग्राम कुदारनी में अक्सर गाय और बिजार घूमते रहते हैं इससे किसानों की खेती को नुकसान हो रहा है इन तमाम समस्याओं को लेकर व उनको पकड़वाने के लिए अपनी मांग रखी वही अब तक कोई ठोस कार्रवाई नही हुई
अधिकारियों के चक्कर लग रहे हैं लेकिन अभी तक जिन बिंदुओं पर ज्ञापन दिए जा चुके हैं उन पर आज तक कोई भी ठोस कदम नहीं उठाए गए जिससे बिल्सी क्षेत्र के किसने की समस्या जस की तस बनी हुई हैं। इस अवसर पर यादवेंद्र सिंह यादव उर्फ पप्पू, चोखे लाल, संजीव, वसीम खान, शैलेंद्र कुमार, रईस अहमद मलिक, बब्बू, आदि मौजूद रहे।