जिलाधिकारी ने मीडिया कक्ष का फीता काटकर किया उद्घाटन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

जिलाधिकारी ने मीडिया कक्ष का फीता काटकर किया उद्घाटन

Thursday, February 19, 2026 | February 19, 2026 Last Updated 2026-02-20T07:58:01Z
    Share
जिलाधिकारी ने मीडिया कक्ष का फीता काटकर किया उद्घाटन
रामपुर। अजय कुमार द्विवेदी, जिलाधिकारी रामपुर ने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित मीडिया स्वागत कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया। इस स्वागत कक्ष की स्थापना जनपद के मीडिया प्रतिनिधियों को प्रशासनिक समाचारों और आधिकारिक कार्यों के लिए सुव्यवस्थित बैठने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से की गई है 

उद्घाटन के अवसर पर जिलाधिकारी ने उपस्थित पत्रकारों से संवाद करते हुए मीडिया की भूमिका को लोकतंत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और इसके माध्यम से प्रशासन को जमीनी स्तर की वास्तविक सूचनाएं प्राप्त होती हैं, 

जिससे जनसमस्याओं के समाधान में मदद मिलती है जिलाधिकारी ने कहा कि शासन और प्रशासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों और जनकल्याणकारी गतिविधियों की जानकारी आम जनता तक पहुंचाने में मीडिया की अहम भूमिका होती है। 

उन्होंने प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय और संवाद को आवश्यक बताते हुए कहा कि सकारात्मक और सतत संबंध लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सहायक होते हैं इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी,

 कर्मचारी एवं जनपद के विभिन्न मीडिया संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मीडिया स्वागत कक्ष के शुरू होने से पत्रकारों को प्रशासनिक कार्यों से संबंधित जानकारी प्राप्त करने और संवाद स्थापित करने में सुविधा मिलेग
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close