पीस कमेटी की मीटिंग में त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील*

Notification

×

All labels

All Category

All labels

पीस कमेटी की मीटिंग में त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील*

Thursday, February 5, 2026 | February 05, 2026 Last Updated 2026-02-05T15:35:07Z
    Share
*पीस कमेटी की मीटिंग में त्योहारों को सौहार्दपूर्ण मनाने की अपील*
फतेहगंज पूर्वी/
आज बृहस्पतिवार की शाम को थाना फतेहगंज पूर्वी में आगामी त्योहारों को लेकर थाना प्रभारी संतोष कुमार के द्वारा नगर से लेकर देहात के संभ्रांत लोगों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग की। 17 तारीख से रमजान शुरू होंगे उससे पहले 15 तारीख को महाशिवरात्रि के त्योहार को लेकर मीटिंग की गई

 थी।थाना प्रभारी ने बताया कि सभी लोगों के आपसी सौहार्द व सहयोग से ही सभी त्योहार मनाएं।वही बोर्ड परीक्षाओं भी शुरू होने वाली हैं ।इसलिए मस्जिदों पर लाउडस्पीकर की ध्वनि मानक के अनुसार ही बजाएं जिससे किसी भी बच्चे को परेशानी न हो।त्योहारों के चलते नगर में धारा144 लागू है।

 इसलिए कोई भी कार्यक्रम करने से पहले शासन की परमीशन लेना जरूरी है।अगर कही कोई खुरापाती तत्व महौल बिगाड़ने का प्रयास करते हैं तो तुरंत सूचना दे पुलिस आपकी सेवा में हर समय तत्पर है नगर और देहात के मंदिरों के पुजारी ,संरक्षक, मस्जिदों के मौलवी भी पीस कमेटी की बैठक में मौजूद रहे थे।

थाना परिसर में हुई पीस कमेटी की बैठक में नगर के राधेश्याम पांडे,वीरेश मिश्रा, शमशुद्दीन, जहीर अहमद,यशपाल सिंह,अमित मिश्रा, जिलानी, वकील अहमद, नाजिम अली, फारुक , पवन राज मिश्रा, डॉक्टर यशपाल सिंह, बृजेश कुमार सिंह,सहित अन्य लोग मौजूद रहे थे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close