संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संदिग्ध अवस्था में आम के पेड़ पर लटका मिला युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

Tuesday, February 24, 2026 | February 24, 2026 Last Updated 2026-02-25T02:56:27Z
    Share
मिलक /रामपुर आम के बाग में एक पेड़ से संदिग्ध अवस्था मैं एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई 

और शव को नीचे उतरकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नवदिया में सिर्रा रोड पर चौधरी नीरज़ सिंह का आम का बाग है शाम 4 बजे अचानक वाग में पेड़ से एक शव संदिग्ध अवस्था में लटका होने की सूचना क्षेत्र

 में आज की तरह फैल गई सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई मृतक की पहचान अखिलेश कुमार यादव पुत्र पर्वत सिंह यादव(25) निवासी ग्राम कृपया हप्पू के रूप में हुई उसकी मोटरसाइकिल बाघ के पास एक खेत में खड़ी हुई थी

 घटना की सूचना उसके परिजनों को दी गई सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गए पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल का मुआयना कराया घटनास्थल पर पुलिस क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह परिहार कोतवाली 

प्रभारी पुष्कर सिंह भी पहुंच गए फॉरेंसिक जांच के बाद युवक के शव को पेड़ से उतार कर पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया उधर मृतक के पिता पर्वत सिंह यादव का आरोप है कि उनका पुत्र अपनी चचेरी साली की शादी मैं कल शाम ग्राम सोहण्डरा थाना शहज़ाद नगर में अपनी ससुराल गया था जहां उसके साड़ू और 

सालों से उसकी कहा सुनी हुई उसके बाद यह घटना घटी है साडू से पहले भी उसकी कहासुनी हो चुकी है अखिलेश कुमार की शादी दो वर्ष पूर्व हुई थी इसका एक साल का पुत्र भी है परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है पता चला है 

उक्त बाग में इससे पूर्वी आत्महत्या की घटनाएं हो चुकी हैं अब यह बैग गांव में आसपास चर्चा का विषय बना हुआ है पुलिस ने कहा कि फोरेंसिक जांच की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close