लव जिहाद व्यक्तिगत नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय संकट : साध्वी प्राची।
बहजोई: बहजोई नगर के केशव बस्ती की हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति की ओर से मौहल्ला ऊपर कोट स्थित मीना पैलेस में सोमवार को भव्य हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में हिन्दू समाज के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं रामजन्मभूमि की भव्य झांकी के दर्शन तथा आरती के साथ हुआ। शुभारंभ के साथ ही पूरा परिसर राष्ट्रभक्ति और सनातन चेतना से ओतप्रोत हो गया।
सम्मेलन की मुख्य अतिथि साध्वी डॉ. प्राची दीदी ने अपने अत्यंत ओजस्वी और बेबाक उद्बोधन में कहा कि “लव जिहाद कोई व्यक्तिगत घटना नहीं, बल्कि एक सोची-समझी सामाजिक और राष्ट्रीय साजिश है।”
उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज की घटती जनसंख्या और बढ़ती असंगठित मानसिकता भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। “हिन्दू घटेंगे तो बंटेंगे और बंटा हुआ समाज न अपनी संस्कृति बचा पाएगा, न राष्ट्र को सुरक्षित रख पाएगा,” ऐसा स्पष्ट संदेश उन्होंने दिया।
साध्वी प्राची दीदी ने कहा कि योजनाबद्ध ढंग से हिन्दू समाज को तोड़ने, भ्रमित करने और कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने मातृशक्ति और युवाओं से विशेष रूप से आह्वान किया कि वे भावनाओं में बहने के बजाय जागरूक, संगठित और सजग बनें।
उन्होंने कहा कि समरसता ही हिन्दू समाज की सबसे बड़ी शक्ति है, और जाति-वर्ग के भेद भूलकर एकजुट होना ही समय की मांग है। उन्होंने अंत में कहा कि यह समय केवल सुनने का नहीं, बल्कि संकल्प लेने और उसे व्यवहार में उतारने का समय है।
मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह छत्रपाल सिंह ने संघ की 100 वर्षों की यात्रा पर प्रकाश डालते हुए समाज को संगठित और सशक्त बनाने के लिए पंच परिवर्तन की अवधारणा को विस्तार से समझाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक एकरूपता से ही राष्ट्र मजबूत बनता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रमोद वार्ष्णेय ने की। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित सभी अतिथियों और नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए समाज से एकजुट होकर राष्ट्रहित में कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में युवा गीतकार विजेंद्र राणा ने देशभक्ति और सनातन भक्ति से ओतप्रोत ओजस्वी गीत प्रस्तुत कर उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया, जिस पर श्रोताओं ने जोरदार तालियां बजाईं।
इस अवसर पर संघ के जिला प्रचारक दीपक कुमार, सह जिला कार्यवाह सम्भव जैन, हिन्दू सम्मेलन आयोजन समिति के अध्यक्ष अमित सर्राफ, सचिव श्याम दीक्षित, कोषाध्यक्ष नरेश कुमार सहित राजीव वार्ष्णेय पेंट, सुरेंद्र वार्ष्णेय, अंशु गुप्ता, हिर्देश सरपंच, कौशल आयरन, दिनेश वार्ष्णेय, शेखर, मनीष आढ़ती, आकाश, प्रशांत शर्मा, राजेश शंकर राजू, मंजू दिलेर, कमल कुमार कमल, विपिन राघव, नरेंद्र एन. के., सोनू चौधरी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल और सुव्यवस्थित संचालन सम्भव जैन द्वारा किया गया।