सहसवान में एम एफ मिनी फ्लोर मिल का भव्य उद्घाटन, सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान ने काटा फीता, इफ़्तार पार्टी का आयोजन।
तहसील क्राइम रिपोर्टर काशिफ अली खान की रिपोर्ट सहसवान
सहसवान (बदायूं)। नगर के मोहल्ला मोहद्दीनपुर में एम एफ मिनी फ्लोर मिल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा और विशिष्ट अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव शाहिद खान ने फीता काटकर मिल का उद्घाटन किया।
मिल स्वामी फारुख खान एवं मुजीब ने अतिथियों का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। उद्घाटन समारोह के तुरंत बाद इफ़्तार पार्टी का भीग आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर मिल स्वामी फारुख खान ने कहा कि अब लोगों को बेहतर गुणवत्ता का शुद्ध आटा उचित दामों पर उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे क्षेत्रवासियों को काफी राहत मिलेगी।
इफ़्तार पार्टी में पहुंचे मुफ्ती मोहम्मद मुबीन रज़ा (इमाम मस्जिद इनायत खां, शाहबाजपुर) ने कहा कि यह मिनी फ्लोर मिल आसपास के इलाकों के लोगों के लिए काफी लाभकारी साबित होगी और शुद्ध आटा मिलने से लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि इस तरह के उद्योग स्थानीय स्तर पर रोजगार और आय के साधनों को भी बढ़ावा देंगे।
वहीं सपा प्रदेश सचिव शाहिद खान ने इस मिल को क्षेत्र की बड़ी आवश्यकता बताते हुए कहा कि इससे लोगों को अच्छी सुविधा मिलेगी। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे l