जनपद -बदायूं।
कल दिनांक- 11.02.2026 को अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के जनपद -बदायूं की एक बैठक तहसील -बिल्सी के ब्लाक -अम्बियापुर के गांव -मूसेपुर में हुई। जिसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने की।संचालन ब्लाक अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने किया।बैठक में स्वस्तिवाचन, सभी देवी-
देवताओं एवं भगवान परशुराम जी का आवाहन एवं पंचोपचार पूर्वक पूजन किया गया तथा भगवान परशुराम जी का चालीसा एवं परिषद के सात सूत्रीय संकल्प का वाचन किया गया।
बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राम अवतार मिश्रा ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है,
अधर्म की वृद्धि होती है,अन्याय, अत्याचार और घोर शोषण होता है तो भगवान स्वयं अवतार लेते हैं और धर्म की स्थापना करते हैं। इसलिए हम सब ईश्वर की आराधना अवश्य करते रहें, येन केन प्रकारेण शिक्षा अवश्य प्राप्त करने का प्रयास करते रहें, आजीविका के कार्य अवश्य करते रहें और अपने हितों के संरक्षण के भी प्रयास भी करना आपका हमारा परम कर्तव्य और अधिकार है। इस लिए सरकार जो
"यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026 "लायी है यह समानता के अधिकार के प्रतिकूल,सवर्ण छात्र/छात्राओं का जीवन तवाह करने वाला तथा समाज में संघर्ष को बढ़ाने वाला है इसका तब तक विरोध करना है जब तक सरकार इसे वापस न ले ले।
बैठक में बोलते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश जनपद -बदायूं की तहसील -बिल्सी के अध्यक्ष सोनू शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जाति और धर्म में कुछ लोग ही बुरे होते हैं पूरी जाति अथवा धर्म नहीं। लेकिन यह जो "घूसखोर पंडित "है यह सम्पूर्ण ब्राह्मण जाति का अपमान है,छवि खराब करने वाला है। अतः सरकार इसे अविलंब रोक लगाये।
परिषद के अम्बियापुर ब्लाक अध्यक्ष विनय कुमार शर्मा ने कहा कि हमें परिषद से अधिक से अधिक ब्राह्मण को जोड़कर संगठन को मजबूत करना चाहिए।
बैठक में उपस्थित सर्व शेष चन्द्र शर्मा, धर्मेंद्र पाल शर्मा, ओम् प्रकाश शर्मा, प्रवेश कुमार उपाध्याय, अनमोल भारद्वाज, राजेन्द्र पाल शर्मा, कौशल राजौरिया, राम दत्त शर्मा,अनोज राजौरिया,विनय भारद्वाज, रिंकू शर्मा, लवलेश कुमार शर्मा, सोनू पाठक, राम सरन शर्मा, नरेन्द्र शर्मा,श्याम शर्मा,
जतिन शर्मा, सुबोध शर्मा, राम हरि शर्मा,अमरीश शर्मा,पवन शर्मा, सचिन शर्मा, अंकित शर्मा, रचित शर्मा, रोमन शर्मा,करने शर्मा आदि सभी ने सरकार द्वारा लागू किए गए "यू जी सी प्रमोशन आफ इक्विटी रेग्युलेशन इन हायर एजुकेशन -2026 को सरकार से वापस लेने की मांग की तथा" घूसखोर ब्राह्मण "पर अविलंब रोक लगाने की मांग की।
राम अवतार मिश्रा
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त, उत्तर प्रदेश।
एवं सोनू शर्मा, अध्यक्ष
तहसील -बिल्सी, अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद, अबध प्रान्त,उत्तर प्रदेश,जनपद -बदायूं।