महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण/

Notification

×

All labels

All Category

All labels

महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण/

Friday, February 13, 2026 | February 13, 2026 Last Updated 2026-02-13T12:00:27Z
    Share
प्रेस नोट दि0 13.02.2026
महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ द्वारा कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण कर श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।

आज दिनाँक 13.02.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ0 बृजेश कुमार सिंह तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयेन्द्र द्विवेदी द्वारा क्षेत्राधिकारी उझानी डॉ0 देवेन्द्र कुमार तथा प्रभारी निरीक्षक उझानी श्री प्रवीण कुमार एवं पुलिस बल के साथ महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत कछला गंगा घाट एवं कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमण/निरीक्षण निरीक्षण किया गया इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा,सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया एवं संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । निरीक्षण के दौरान कांवड़ यात्रा/गंगा घाट पर बढ़ रही महिला श्रद्धालुओं की संख्या के दृष्टिगत सुरक्षा/कानून व्यवस्था पर सतर्क दृष्टि रखी जाये व कांवड़ियों एवं श्रद्धालुओं को कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े,इसके लिए डियूटी में लगे अधि0/कर्म0गण को आवश्यक आदेश/निर्देश दिये गये ।

 श्रद्धालुओं के सुरक्षित आवागमन,पार्किंग/यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये । सभी अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण सतर्कतापूर्वक ड्यूटी करने,भीड़ प्रबंधन को प्रभावी बनाए रखने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु निर्देश दिए गए । वाहनों के आवागमन हेतु किये गये रूट डायवर्जन का कड़ाई से पालन कराया जाये तथा संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । 

सोशल मीडिया सेल,बदायूँ ।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close