.एस. (पी.जी.) कॉलेज, बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर

Notification

×

All labels

All Category

All labels

.एस. (पी.जी.) कॉलेज, बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर

Sunday, February 22, 2026 | February 22, 2026 Last Updated 2026-02-22T12:33:21Z
    Share
आज दिनांक 22/02/2026 को जे.एस. (पी.जी.) कॉलेज, बदायूं में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) की दोनों इकाइयों द्वारा सात दिवसीय विशेष शिविर के द्वितीय दिवस पर “

महिला सशक्तीकरण” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं एवं समाज में महिलाओं के अधिकारों, समानता और आत्मनिर्भरता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्राचार्या डॉ. निशि अवस्थी ने महिला सशक्तीकरण के विभिन्न आयामों पर अपने विचार व्यक्त किए।

 उन्होंने शिक्षा, आत्मनिर्भरता, सामाजिक सम्मान एवं संवैधानिक समानता के अधिकार पर विशेष जोर देते हुए कहा कि समाज के समग्र विकास के लिए महिलाओं का सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे लैंगिक भेदभाव को समाप्त करने तथा समान अवसर सुनिश्चित करने के लिए सदैव जागरूक एवं सक्रिय भूमिका निभाएं।


एनएसएस की दोनों इकाइयों ने अपने-अपने गोद लिए ग्रामउनौला एवं ग्राम झंडपुर में जाकर महिला सशक्तीकरण विषय पर ग्रामीण महिलाओं, बच्चों एवं अन्य ग्रामीणों को विस्तारपूर्वक जानकारी दी तथा समानता के अधिकारों के प्रति जागरूक किया।

कार्यक्रम में कॉलेज डायरेक्टर श्री विकास यादव, कॉलेज उपप्राचार्य श्री राहुल कुमार, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी श्री छविराम सिंह, कॉलेज मीडिया प्रभारी सुनील कुमार भास्कर,समस्त स्टाफ एवं स्वयंसेवक - सेविकाओं की सक्रिय सहभागिता रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close