13 मार्च को मा0 प्रधानमंत्री करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का वितरण

Notification

×

All labels

All Category

All labels

13 मार्च को मा0 प्रधानमंत्री करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का वितरण

Thursday, March 12, 2026 | March 12, 2026 Last Updated 2026-03-12T15:58:42Z
    Share
13 मार्च को मा0 प्रधानमंत्री करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का वितरण

बदायूँ : 12 मार्च। उप कृषि निदेशक मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 13 मार्च 2026 को मा0 प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त सांय 5ः00 बजे गुवाहटी, असम में आयोजित पीएम किसान उत्सव दिवस से जारी की जाएगी। जनपद बदायूँ के 431225 कृषकों के खातों में भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की रु0 2000 की धनराशि वन क्लिक के माध्यम से अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा, जिसमें जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण प्रतिभाग करेंगे।

 उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर पर कृषि विभाग द्वारा शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जनपद स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र उझानी में किया जाएगा, जिसमें जिला कृषि अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक उपस्थित रहेंगे। विकास खंड स्तर पर कार्यक्रम समस्त विकास खंडों के सभागार में

 आयोजित किए जाएंगे, जिसमें खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (कृषि) उपस्थित रहेंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर कार्यक्रम समस्त ग्राम पंचायत भवनों में आयोजित होंगे, जिनमें ग्राम पंचायत अधिकारी एवं कृषि विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

इसी प्रकार मंडी समिति स्तर पर कार्यक्रम समस्त मंडी समितियों में आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मंडी सचिव उपस्थित रहेंगे। पैक्स/सहकारिता समितियों पर कार्यक्रम समस्त संबंधित समितियों में आयोजित होंगे, जिसमें सचिव एवं सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) उपस्थित रहेंगे। इसके अतिरिक्त समस्त सम्बंधित प्रधानमंत्री किसान समृद्धि केंद्रों पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, 

जिनमें जिला कृषि अधिकारी नामित रहेंगे। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि कार्यक्रमों का सफल आयोजन सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक कृषकों की सहभागिता कराई जाए।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close