नवोदय की प्रवेश परीक्षा में शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर के कुनाल ने प्राप्त की 21वीं रैंक।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नवोदय की प्रवेश परीक्षा में शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर के कुनाल ने प्राप्त की 21वीं रैंक।

Friday, March 20, 2026 | March 20, 2026 Last Updated 2026-03-20T15:50:33Z
    Share
नवोदय की प्रवेश परीक्षा में शिव देवी सरस्वती शिशु मन्दिर के कुनाल ने प्राप्त की 21वीं रैंक।
*विद्यालय प्रबंध समिति एवं आचार्य परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित की।* 

      विद्या भारती विद्यालय शिवदेवी सरस्वती शिशु मन्दिर सिविल लाइन्स बदायूँ के कक्षा पंचम के छात्र भैया कुनाल ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में ओवरऑल जिले में 21वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार,

 व्यवस्थापक नवनीत प्रताप सिंह, अध्यक्ष अमृतपाल सिंह, कोषाध्यक्ष राजीव नारायण राजदा सहित समस्त आचार्य परिवार ने शुभकामनाएं प्रेषित कीं। शिशु शिक्षा समिति, ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने खुशी व्यक्त करते हुए फोन पर बधाई प्रेषित की। 

     भैया कुनाल ने जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा में जिले में 21वीं रैंक प्राप्त कर विद्यालय एवं अपने गुरुजनों का नाम रोशन किया।  भैया कुनाल विद्यालय के एक प्रतिभाशाली छात्र हैं। वह अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के आचार्य एवं अपने परिवार को मानते हैं, विशेष कर अपने चाचा प्रदीप पाल जिनका हरपल सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होता रहता है। 

    भैया कुनाल अपनी कक्षा में भी सदैव प्रथम स्थान प्राप्त करते रहे हैं और विद्यालय के मेधावी छात्र हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुशील कुमार ने शुभकामनाएं प्रदान करते हुए कहा कि इसी तरह भविष्य में भी मेहनत के साथ पढ़ाई कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ते रहें।

      विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य एवं उप प्रधानाचार्य लालाराम वर्मा ने कुनाल की सफलता को उनकी व्यक्तिगत मेहनत का परिणाम बताया। कहा कि जो मेहनत करते हैं, वह सदैव आगे बढ़ते हैं। भैया कुनाल ने अपनी मेहनत से नवोदय परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अनेक भैया बहिनों के लिए एक प्रेरणा बनकर एक मिसाल पेश की है।
      इस अवसर कक्षाचार्य रूपेंद्र सिंह, आचार्य कौशल किशोर पाठक, राकेश मिश्रा, सुबोध मिश्रा, नरेश पाल सिंह, राज राजकुमार गोला, राजीव सिंह समस्त स्टाॅफ  ने कुनाल पाल को आशीर्वाद प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामना प्रदान की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close