बदायूं। थाना सहसवान अरुण व फुरकान तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार (आर्म्स एक्ट) बदायूँ पुलिस प्रेस नोट के अनुसार थाना सहसवान पुलिस ने चेकिंग के दौरान अरुण पुत्र पन्नालाल निवासी मिर्धा टोला व फुरकान पुत्र रज्जाक निवासी भवानीपुर खल्ली/कटरा को अवैध तमंचा 315 बोर व कारतूस
सहित गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया गया। शांति व्यवस्था भंग करने पर 9 अभियुक्त गिरफ्तार बदायूँ
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार शांति व्यवस्था भंग करने के मामलों में थाना हजरतपुर, फैजगंज बेहटा, उसावां व मुजरिया पुलिस ने कुल 9 अभियुक्त—ताजउद्दीन,
ताजिम, जाहिद, कलीम, कश्मीर, अमजद, राजा, राजीव कुमार व कमलेश कुमार—को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया।