विरोध करने पर हवाई फायरिंग कर फैलाई दहशत
एक दर्जन से अधिक दबंगों द्वारा महिलाओं व युवतियों के साथ की गई दबंगई
पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ संगींन धाराओं में मुकदमा किया दर्ज*
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का किया गया गठन*
फतेहगंज पूर्वी/होली के त्यौहार में थाना क्षेत्र के गांव अततूनगला बिलपुर में दबंग लोगों द्वारा रंग में भंग डालने का प्रयास किया गया डीजे पर नृत्य कर रहे युवकों द्वारा पास के गांव में रहने वाली महिलाओं और युवतियों को टेंपो रोक कर जबरदस्ती रंग लगाने से मना करने पर की गई दबंगई थाना क्षेत्र के गांव अततूनगला निवासी राहुल पुत्र बाबूराम ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में आरोप लगाया है
कि सोमवार रात्रि 8:00 के समय वह अपनी पत्नी व बहनों के साथ होली की खरीददारी करके अपने टेंपो से वापस अपने गांव विलपुर जा रहा था कि रास्ते में कुछ दबंग लोग डीजे लगाकर होली पर नंगा नाच कर रहे थे जब उनका टेंपो उधर से निकला तो दबंगों के द्वारा महिलाओं और युवतियों को टेंपो रोककर जबरदस्ती रंग लगाए जाने लगा रंग लगाए जाने का प्रार्थी राहुल के द्वारा विरोध किया गया
तो दबंग लोगों ने मारपीट करना शुरू कर दी और महिलाओं और युवतियों टेंपो से नीचे खींचकर छेड़ते हुए रंग लगाने लगे और अश्लील हरकत करने लगे। परिजनों की सूचना पर गांव के और लोग आ गए तो दबंगों ने छत पर चढ़कर हवाई फायरिंग कर दी वही प्रार्थी ने कहा कि रंग लगाने से मना करने पर मारपीट करने के बाद दबंग लोग पत्नी व बहन से कान के कुंडल ,गले का मंगलसूत्र भी लूट कर ले गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल लोगों को मेडिकल के लिए फरीदपुर भेजा वहीं प्रार्थी की तहरीर पर एक दर्जन से अधिक नामजद व 30 -35 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मारपीट छेड़छाड़ हरिजन उत्पीड़न एवं लूटपाट की संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया है।
क्षेत्राधिकारी फरीदपुर संदीप सिंह ने बताया की एक दर्जन से अधिक और 30 -35 अज्ञात दबंगों के खिलाफ मुकद्दमा पंजीकृत किया गया है । होली के त्यौहार में रंग में भंग डालने वाले किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है अति शीघ्र आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले की जांच की जारही है आरोपीयों शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा ।यहां बता दे कि दबंगों द्वारा फायरिंग करने से नगर व क्षेत्र में दहशत व्याप्त है ।