बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर लगातार तीसरे दिन जारी रहा होली मिलन का उत्साह, सुनी जनसमस्याए!

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर लगातार तीसरे दिन जारी रहा होली मिलन का उत्साह, सुनी जनसमस्याए!

Friday, March 6, 2026 | March 06, 2026 Last Updated 2026-03-06T08:28:39Z
    Share
बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य के आवास पर लगातार तीसरे दिन जारी रहा होली मिलन का उत्साह, सुनी जनसमस्याए!

बिसौली। स्थानीय विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" के आवास पर होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित 'होली मिलन' कार्यक्रम के तीसरे दिन भी भारी उत्साह देखने को मिला। क्षेत्र के विभिन्न गाँवों और कस्बों से आए सैकड़ों लोगों ने बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य से मिलकर उन्हें पर्व की बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने आए हुए सभी आगंतुकों से गले मिलकर आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि होली का पर्व गिले-शिकवे भुलाकर एक-दूसरे को गले लगाने और समाज में प्रेम बाँटने का संदेश देता है।

बिसौली विधायक ने केवल औपचारिकता ही नहीं निभाई, बल्कि मिलन कार्यक्रम के साथ-साथ एक 'जनता दरबार' की तरह लोगों की समस्याओं को भी गंभीरता से सुना। क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से आए ग्रामीणों ने पुलिस, 

राजस्व, सड़क और अन्य विभागीय समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। बिसौली विधायक "राजू भैया" ने कई समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर निस्तारण कराया और अन्य शिकायतों के त्वरित समाधान का आश्वासन दिया।

मिलन समारोह में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। आगंतुकों के लिए जलपान और गुझिया की भी विशेष व्यवस्था रही।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close