टेम्पो चोर को पकड़ने और टेम्पो बरामदगी पर क्षेत्रवासियों ने पुलिस टीम को सम्मानित किया।
टेम्पो मालिक के साथ क्षेत्र के सात ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने किया सम्मान।
सहसवान थाना मुजरिया कोल्हाई से चोरी हुए टेम्पो के चोरों को पकड़ने और टेम्पो की बरामदगी के बाद क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने टेम्पो मालिक के साथ थाना मुजरिया पहुंचकर पुलिस टीम का सम्मान किया।
विगत दिनों कोल्हाई से टेम्पो चोरी हो जाने की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया था लेकिन कोल्हाई चौकी इंचार्ज अनिल कुमार और उनकी टीम को एस ओ जी के साथ मिलकर लंबी छानबीन कर टेम्पो चोरों को पकड़ने में कामयाबी प्राप्त हुई वहीं टेम्पो भी बरामद हो गया।
क्षेत्रवासियों को घटना का खुलासा होने पर पुलिस पर विश्वास बढ़ गया और सोमवार को थाना परिसर पहुंचकर टेम्पो मालिक शिवसिंह और कोल्हाई,दरियापुर, मुद्सान, सिरकी खेड़ा,हंसुआ नगला,सराय मनसुख,के ग्राम प्रधानों ने पुलिस टीम का माला पहनाकर अभिनंदन किया।
ग्राम प्रधानों में पप्पू शाक्य, केहरी सिंह,गजेन्द्र सिंह, अखिलेश कुमार,राकेश कुमार,आलम सहित अन्य ग्रामीणों ने नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार शर्मा,
क्राइम इंस्पेक्टर रजनीश कुमार, एस आई अनिल कुमार,कांस्टेबल मुकेश कुमार,मनोज कुमार को मालाएं पहनाकर सम्मानित किया।
लोगों का कहना है कि इस प्रकार की घटनाओं का समय रहते खुलासा होने से पुलिस पर जनता का विश्वास कायम रहता है।