संदल शरीफ और ग़ुस्ल के बाद सूफी अब्दुल अज़ीज़ मियाँ का उर्स हुआ खत्म

Notification

×

All labels

All Category

All labels

संदल शरीफ और ग़ुस्ल के बाद सूफी अब्दुल अज़ीज़ मियाँ का उर्स हुआ खत्म

Sunday, March 29, 2026 | March 29, 2026 Last Updated 2026-03-29T14:14:54Z
    Share
संदल शरीफ और ग़ुस्ल के बाद सूफी अब्दुल अज़ीज़ मियाँ का उर्स हुआ खत्म
महफिल-ए-रंग में झूम उठे अक़ीदतमंद

मिलक/रामपुर संदल शरीफ और गुस्ल के बाद हजरत ख्वाजा सूफ़ी अब्दुल अज़ीज़ मियाँ का उर्स आज खत्म हो गया तहसील क्षेत्र के मुर्शीद नगर भैसोड़ी शरीफ स्थित दरगाह सूफ़ी अब्दुल अज़ीज़ मियाँ का सालाना उर्स के आज आखिरी दिन आज सुबह 11:00 बजे संदल शरीफ का जुलूस खानक़ाहे

 हसनी अज़ीज़ी, लियाक़ती के सज्जादानशीन हजरत ख्वाजा सूफी जावेद हुसैन शाह की सर परस्ती मे उनके आस्ताने से शुरू हुआ जो ग्राम के विभिन्न मार्गों पर होता हुआ दरगाह शरीफ पर आकर खत्म हुआ संदल शरीफ के बाद ग़ुस्ल हुआ

 बाद नमाज-ए- ईशा महफिल-ए-रंगो शमा हुआ जिसमे कव्वालियों पर अक़ीदतमंद झूम उठे इन सभी प्रोग्राम के बाद सालाना उर्स खत्म हो गया और जायरिनो का वापस लौटने का सिलसिला शुरू हो गया
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close