दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म व जबरन तलाक का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म व जबरन तलाक का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार।

Monday, March 16, 2026 | March 16, 2026 Last Updated 2026-03-17T05:22:03Z
    Share
दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म व जबरन तलाक का आरोप, पीड़िता ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार

संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेशहार

हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र की एक महिला ने अपने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता का कहना है कि उसे लंबे समय से दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और बाद में उसके साथ गंभीर घटना घटित होने के बावजूद स्थानीय स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।

अब्दुल्लापुर मोडी निवासी महिला ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका विवाह वर्ष 2015 में बुलंदशहर जनपद निवासी युवक के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष द्वारा उसे ताने दिए जाते थे। 

तीन पुत्रियों के जन्म के बाद उसका उत्पीड़न और बढ़ गया। महिला का आरोप है कि जनवरी 2026 में उसे परिचितों द्वारा बहाने से घर से बाहर ले जाया गया, जहां उसके साथ जबरदस्ती की गई। पीड़िता के अनुसार, घटना की जानकारी ससुराल पक्ष को देने पर भी कोई सहायता नहीं मिली, बल्कि उसे ही अपमानित किया गया।

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि फरवरी 2026 में उसे बुलंदशहर कचहरी ले जाकर कुछ कागजातों पर हस्ताक्षर कराए गए और बाद में उसे घर से अलग कर दिया गया। महिला का कहना है कि वह अधिक पढ़ी-लिखी नहीं है और उसे दस्तावेजों की जानकारी नहीं दी गई। 

पीड़िता के अनुसार, वह अपने पिता के साथ कई बार थाना हाफिजपुर गई, लेकिन उसकी शिकायत दर्ज नहीं की गई। अब उसने पुलिस अधीक्षक से मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close