बंद शौचालय में रखी जा रहीं पानी की बोतलें।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बंद शौचालय में रखी जा रहीं पानी की बोतलें।

Monday, March 16, 2026 | March 16, 2026 Last Updated 2026-03-17T05:25:47Z
    Share
बंद शौचालय में रखी जा रहीं पानी की बोतलें।

संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश

गढ़मुक्तेश्वर। नेशनल हाईवे-9 पर अल्लाबख्शपुर टोल प्लाजा के पास बने एक पुराने शौचालय में बोतलबंद पानी रखने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इसी स्थान पर रखी गई बोतलों को बाद में टोल से गुजरने वाले यात्रियों और वाहन चालकों को बेच दिया जाता है। इससे लोगों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह शौचालय काफी समय से उपयोग में नहीं है और यहां सफाई की उचित व्यवस्था भी नहीं है। गंदगी और दुर्गंध के बीच पानी की बोतलें रखी जा रही हैं। आसपास मक्खियों और मच्छरों की मौजूदगी भी देखी जा रही है। इसके बावजूद वहीं से बोतलें निकालकर बिक्री के लिए बाहर रख दी जाती हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि टोल प्लाजा से प्रतिदिन बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं और गर्मी के दिनों में यात्री यहां से पानी की बोतलें खरीदते हैं। ऐसे में अस्वच्छ जगह पर रखा पानी लोगों के लिए बीमारी का कारण बन सकता है। उन्होंने खाद्य सुरक्षा विभाग से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।

एसडीएम श्रीराम यादव ने बताया कि यदि ऐसी स्थिति है तो इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग की टीम को मौके पर भेजकर स्थिति की पड़ताल कराई जाएगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close