भाकियू (राजनैतिक) के शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने समस्याओं लेकर जिला अधिकारी को लिखा ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

Notification

×

All labels

All Category

All labels

भाकियू (राजनैतिक) के शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने समस्याओं लेकर जिला अधिकारी को लिखा ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा

Wednesday, March 25, 2026 | March 25, 2026 Last Updated 2026-03-25T15:20:59Z
    Share
भाकियू (राजनैतिक) के शहर अध्यक्ष के नेतृत्व में किसानों ने समस्याओं लेकर जिला अधिकारी को लिखा ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा
रामपुर। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के नगर अध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ रामपुर कलेक्ट्रेट में एकत्र होकर प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन के द्वारा जिलाधिकारी से किसानों के लिए मांग की गई कि बेमौसम बारिश एवं तेज हवाओं के कारण किसानों की जो फसले बरवाद हुई है 

ग्राउन्ड लेवल पर सर्वे कराकर किसान की फसलों का उचित मुआवजा दिया जाये जिससे की किसान अपना कर्ज जमा कर पाये। साथ ही यह भी मांग की गई किसानों के अंश भाग में खतौनीयों के अन्तर्गत मामूली में त्रुटि होने पर खतौनी के अन्तर्गत सुधार नहीं किया जा रहा है।

 लेखपाल किसानों को परेशान करते हैं किसान बार-बार चक्कर काटता है। यदि चार बीद्या जमीन है। उसमें तीन भाई है, सह खातेदार है। उनका हिस्सा कैसे ठीक हो, यह कार्य ग्राम पंचायत सचिवयालयों शिविर लगाकर त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाये ।

 स्वास्थ्य के ऊपर चिंता जाहिर करते हुए बताया गया कि सीएमओं के द्वारा झोलाछापों के खिलाफ कार्यवाही के लिए तैनात किये गये नोडल अधिकारी स्वार के चिकित्सा अधीक्षक के रूप में कार्य करते हुए लापरवाही बरत रहे हैं। 

 नोडल अधिकारी रहते हुये बिना पंजीकरण और फर्जी अस्पताल चलवाने के आरोप लग चुके है इसके बाबजूद फिर उन्हे नोडल अधिकारी बनाया गया है उन्होंने मांग की कि इनकी जगह किसी ईमानदार को नोडल अधिकारी बनाया

 जाये जिससे कि अवैध नर्सिंग होम और अस्पतालों पर चाबुक चल सके जिससे गरीब किसान की जान बच सके। ज्ञापन के द्वारा यह भी मांग की गई कि जिला अस्पताल में मरीजों से इलाज के नाम पर पैसे लिये जा रहे है और बाहर की दवाईयां लिखी जा रही है मरीजो को घण्टो घण्टो पर्चा के लिए लाइन में खड़ा रहना पड़ता है

 जिससे कि उनकी और हालत बिगड़ जाती है वो अपना सही इलाज नहीं करा पाते और उन्हें बिना दवाई लिए घर लौटना पड़ता है इस ओर किसानों के हित में संज्ञान लेना चाहिए । किसानों की चिंता को जाहिर करते हुए बताया आज वर्तमान समय में किसान की आलू की फसल तैयार है

 उसमें किसान ने जी तौड़ मेहनत की है लागत लगाई है उस फसल का मूल कोई देने को तैयार नही है किसान बाजार में मारा मारा फिर रहा है किसान को बच्चों के स्कूलों की फीस भी जमा करनी है अपना कर्जा भी देना है बच्चों की शादी भी करनी है किसान काफी परेशान है किसान की इस समस्या को लेकर शासन के द्वारा किसान को वॉनस दिया जाये। 

ज्ञापन के द्वारा चेतावनी भी दी गई कि यदि सभी की सभी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो हम आंदोलन को मजबूर होंगे और आंदोलन के दौरान किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता को नुकसान हुआ तो इस सारे की जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी। इस मौके पर अब्दुल रज़्ज़ाक खान, सुनील कुमार, फरीद  खां, बाबर खां, मुशीब अली खान, अबदुल रहमान, देव कुमार, बलवीर सिंह आदि किसान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close