फतेहगंज पूर्वी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गयी ईद

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फतेहगंज पूर्वी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गयी ईद

Saturday, March 21, 2026 | March 21, 2026 Last Updated 2026-03-21T15:18:06Z
    Share
फतेहगंज पूर्वी हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गयी ईद

जनपद बरेली /,क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी ईद उल फितर का पर्व कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में ईदगाह पर लोगों ने की नवाज अदा की।
नगर की ईदगाह में पुलिस की मौजूदगी में बहुत हर्ष और उल्लास के साथ ईद उल फितर का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर थाना प्रभारी मय फोर्स के साथ ईदगाह परिसर में मुस्तैद रहे वही नगर के अलावा क्षेत्र के गांव टिसुआ, कादरगंज, पढेरा , रामपुर कमन,आदि गांव में भी ईद का त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। वहीं कुछ लोगों ने मुस्तफा गंज मस्जिद में ईद की नमाज अदा की वहीं अधिकतर लोगों ने नगर के स्टेशन रोड पर मौजूद ईदगाह में ईद की नमाज सुबह 10:30 बजे अदा की ।सभी नवाजियों को बड़ी मस्जिद के इमाम ने ईद की नमाज अदा करवाई ,नवाज अदा करने के बाद एक दूसरे ने गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी ।वहीं छोटे बच्चों ने ईद के मेले में लगे चाट पकौड़ी खेल खिलौने के ठेलों पर जमकर खरीदारी की। ईद के बाद लौटते हुए लोगों ने नगर की बाजार से जमकर खरीदारी की और खाने-पीने की चीजों को लेकर घरों को गए।
 वहीं इस मौके पर थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह एवं कस्बा इंचार्ज लक्ष्मी नारायण सिंह अपने फोर्स के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे। नगर के अलावा समस्त क्षेत्र में ईद का त्योहार हर्ष के साथ मनाया गया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close