किला परिसर में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

Notification

×

All labels

All Category

All labels

किला परिसर में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

Thursday, March 5, 2026 | March 05, 2026 Last Updated 2026-03-05T14:56:50Z
    Share
किला परिसर में बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया

रामपुर। होली के पावन अवसर पर किला परिसर, रामपुर में परम्परागत होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कांग्रेस कैंप में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और क्षेत्रवासियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हुए प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।


इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय कपूर ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी भेदभाव मिटाकर समाज में प्रेम, सद्भाव और एकता को मजबूत करने का पर्व है। उन्होंने कहा कि आज के दिन दलगत, जाति और धर्म के भेद पीछे छूट जाते हैं और सभी लोग एक-दूसरे को गले लगाकर खुशियां बांटते हैं। यही हमारे प्यारे हिंदुस्तान की असली पहचान है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष निक्कू पंडित ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह आपसी भेदभाव मिटाकर लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का पावन अवसर है। 

उन्होंने कहा कि आज के दिन दलगत राजनीति, जाति और धर्म के भेदभाव पीछे छूट जाते हैं और सभी लोग एक-दूसरे को गले लगाकर प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हैं। यही हमारे प्यारे हिंदुस्तान की असली पहचान है।
निक्कू पंडित ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी साथियों और क्षेत्रवासियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के स्नेह, सम्मान और अपार प्रेम के लिए मैं हृदय से आभारी हूँ। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के रंग सदा बने रहें।

इस अवसर पर पूर्व विधायक संजय कपूर, AICC सदस्य मुतिउर रहमान खान, बाकर अली खान, साहिर रज़ा खान, शारीब अली खान, नोमान मुमताज़ खान, राजेश लोधी, शकील मंसूरी, मोहम्मद ज़की, चितरंजन प्रसाद, ताहिर अंजुम, जितेंद्र लोधी, गुड्डू सिंह, सलीम, अज़ान गुड्डू खान सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close