फतेहगंज पूर्वी /क्षेत्र के लक्ष्य मॉडर्न स्कूल में दिनांक 25 मार्च 2026 को वार्षिक परीक्षा परिणाम के उपलक्ष्य में रिपोर्ट कार्ड वितरण कार्यक्रम बड़े ही उत्साह और गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय में
कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ की गई। इसके बाद विद्यालय के प्रिंसिपल दीपक राज जी ने सभी छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए बच्चों को संबोधित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और निरंतर प्रयास के महत्व को समझाते हुए
कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता, बल्कि निरंतर अभ्यास और लगन ही उन्हें ऊंचाइयों तक पहुंचाती है और सफलता प्रदान करती है।
इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर महेश राठौर ने भी बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवन में अच्छे संस्कार, व्यवहार और आत्मविश्वास भी उतने ही जरूरी हैं।
उन्होंने सभी छात्रों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया तथा अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग देने का अनुरोध किया।
कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, स्कूल में कंचन शर्मा ने स्कूल में सबसे ज्यादा अंक लाकर स्कूल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल सचिन अवस्थी ,नरेंद्र सिंह मौजूद रहे