कार हादसे में तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कार हादसे में तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल।

Thursday, March 12, 2026 | March 12, 2026 Last Updated 2026-03-12T16:35:42Z
    Share
कार हादसे में तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल।
 
संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश

हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के एनएच-9 पर ततारपुर बाइपास के पास मंगलवार देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि कार का टायर पंचर होने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और आगे चल रहे कैंटर से जा भिड़ा। दुर्घटना में कार में सवार तीन बच्चों समेत नौ लोग घायल हो गए।



मिली जानकारी के अनुसार अमरोहा जिले के हसनपुर निवासी सतीश अपने परिवार के कई सदस्यों के साथ कार से हरियाणा की ओर जा रहे थे। जब उनका वाहन ततारपुर बाइपास के पास पहुंचा तो अचानक टायर पंचर हो गया। इससे कार का संतुलन बिगड़ गया और वह आगे चल रहे कैंटर से टकरा गई।
हादसे के बाद कार में बैठे सभी लोग घायल हो गए और हाईवे के एक तरफ कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हो गया।

 मौके पर मौजूद राहगीरों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
सूचना मिलने पर एंबुलेंस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।

 डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया, क्योंकि किसी को गंभीर चोट नहीं आई थी।
सीओ वरुण मिश्रा के अनुसार घटना की औपचारिक सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी, फिर भी पुलिस टीम पूरे मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close