अवैध पिस्टल सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

अवैध पिस्टल सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

Monday, March 16, 2026 | March 16, 2026 Last Updated 2026-03-17T05:18:05Z
    Share
अवैध पिस्टल सप्लाई गैंग का भंडाफोड़, तीन तस्कर गिरफ्तार

संवाददाता लेखराज कौशल की रिपोर्ट हापुड़ उत्तर प्रदेश

हापुड़। जनपद में अपराध और अवैध शस्त्रों की सप्लाई पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिम्भावली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चेकिंग के दौरान पुलिस ने गंगा एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से तीन अवैध पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

थाना प्रभारी सुरेश कुमार के अनुसार गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में दिव्यांश पुत्र प्रवीण शर्मा निवासी ग्राम हिंडालपुर थाना पिलखुवा, विनीत उर्फ बिन्नी पुत्र अमरीश निवासी ग्राम खटकी थाना परीक्षितगढ़ जनपद मेरठ तथा नितिन पुत्र सूरजपाल निवासी ग्राम छिजारसी थाना पिलखुवा शामिल हैं। तीनों को गंगा एक्सप्रेसवे के पास सिम्भावली क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमते समय पकड़ा गया।

पूछताछ में मुख्य आरोपित विनीत उर्फ बिन्नी ने पुलिस को बताया कि वह मेरठ निवासी रिहान बिल्लोरी से सस्ते दामों में अवैध पिस्टल खरीदकर लाता था और उन्हें 35 से 40 हजार रुपये में बेचकर मोटा मुनाफा कमाता था। पुलिस के मुताबिक विनीत उर्फ बिन्नी शातिर किस्म का अपराधी है और उसके खिलाफ हापुड़ व मेरठ जनपदों में हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट समेत करीब आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज हैं।

बरामद हथियार .32 बोर के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपितों के पास से एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP 37W 0556) भी बरामद की है, जिसका इस्तेमाल हथियारों की सप्लाई में किया जाता था। 

पुलिस का मानना है कि आरोपित क्षेत्र में अवैध हथियारों की आपूर्ति कर अपराधियों को मजबूत कर रहे थे। गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में थाना सिम्भावली में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपितों से नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close