बहजोई महाविद्यालय, बहजोई के प्राचार्य डॉ. वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला सेवायोजन कार्यालय जनपद सम्भल के तत्वाधान में दिनांक 17.03.2026 दिन मंगलवार को एक वृहद रोजगार मेले का आयोजन एस.एम. पी.जी. कॉलेज
. चन्दौसी के परिसर में किया जाएगा | रोजगार मेले में विभिन्न कम्पनियों एवं संस्थाओं द्वारा रोजगार/स्वरोजगार के लिए चयन किया जायेगा | विद्यार्थी/सामान्य नागरिक रोजगार मेले में प्रतिभाग एवं अधिक जानकरी हेतु रोजगार संगम पोर्टल
rojgaarsangam.up.gov.in पर ऑनलाइन रिक्तियों का विवरण देखकर रोजगार मेले में अपने बायोडाटा के साथ अपने समस्त शैक्षिक प्रमाण-पत्रों, फोटो एवं आधार कार्ड की मूल एवं छायाप्रति के साथ उक्त दिनांक को उपस्थित होकर, रोजागर/स्वरोजगार प्राप्त कर जीवन को सफल बनाएं |