कोल्हाई इंडेन गैस एजेंसी पर भी नहीं मिल रही गैस।स्कूलों में मिड डे मील के लिए नहीं दे रहे सिलेंडर।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

कोल्हाई इंडेन गैस एजेंसी पर भी नहीं मिल रही गैस।स्कूलों में मिड डे मील के लिए नहीं दे रहे सिलेंडर।

Thursday, March 12, 2026 | March 12, 2026 Last Updated 2026-03-12T09:41:15Z
    Share
कोल्हाई इंडेन गैस एजेंसी पर भी नहीं मिल रही गैस।
स्कूलों में मिड डे मील के लिए नहीं दे रहे सिलेंडर।

मुजरिया=गैस की किल्लत के चलते कोल्हाई स्थित पाल इंडेन गैस एजेंसी भी उपभोक्ताओं को परेशान कर रही है।यहां तक कि सरकारी स्कूलों को भी सिलेंडर नहीं मिल पा रहे है।

      मुजरिया क्षेत्र के कोल्हाई में स्थित पाल इंडेन गैस एजेंसी पर पहुंचने वाले उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी कई दिनों से बंद कर रखी है और फोन भी नहीं उठाए जाते।गैस की आपूर्ति कम मिलने का बहाना बताकर एजेंसी बंद कर देते हैं।
     परिषदीय स्कूलों के कुछ शिक्षकों का कहना है 

कि मिड डे मील के लिए कॉमर्शियल सिलेंडर नहीं मिल रहा है और कई दिनों से चक्कर काट रहे है लेकिन गैस की सप्लाई नहीं दे रहे हैं।
     उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस की किल्लत को दूर कराते हुए प्रशासन से आपूर्ति दिलाये जाने की मांग की है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close