बिसौली: सेवानिवृत्त आचार्य भगवान सिंह यादव को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने दीं शुभकामनाएँ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

बिसौली: सेवानिवृत्त आचार्य भगवान सिंह यादव को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने दीं शुभकामनाएँ

Tuesday, March 31, 2026 | March 31, 2026 Last Updated 2026-03-31T10:58:45Z
    Share
बिसौली: सेवानिवृत्त आचार्य भगवान सिंह यादव को बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने दीं शुभकामनाएँ
बिसौली (बदायूं): सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बिसौली के वरिष्ठ आचार्य भगवान सिंह यादव के सेवानिवृत्त होने पर क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने उनके आवास पहुँचकर उन्हें शुभकामनाए प्रेषित की!

बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने आचार्य भगवान सिंह यादव के दीर्घकालिक शैक्षिक योगदान की सराहना करते हुए कहा कि एक शिक्षक समाज का मार्गदर्शक होता है 

और उनके द्वारा तराशे गए विद्यार्थी देश के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। इस दौरान बिसौली विधायक ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर आचार्य भगवान सिंह यादव के परिजनों सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और शिक्षाविद मौजूद रहे, जिन्होंने उनके कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close