एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समारोहपूर्वक समापन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समारोहपूर्वक समापन

Monday, March 9, 2026 | March 09, 2026 Last Updated 2026-03-09T15:34:37Z
    Share
एनएसएस के विशेष शिविर का हुआ समारोहपूर्वक समापन
 राजकीय महाविद्यालय आवास विकास के एनएसएस की स्वामी विवेकानंद इकाई का ग्राम नरऊ बुर्जुग में चल रहे सात दिवसीय शिविर का समापन सड़क सुरक्षा दिवस आयोजित कर समारोह पूर्वक हुआ। अंतिम दिन को सड़क सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया गया स्वयंसेवियों ने वाहन चालकों को रोककर यातायात के नियमों का पालन करने के लिए निवेदन किया। मुख्य अतिथि कौशल विकास मिशन के संचालक अमरदीप राठौर ने विकसित भारत के निर्माण के लिए युवाओं को स्वावलंबी बनने का आह्वान किया। 

समारोह की अध्यक्षता करते हुए हिन्दी विभागाध्यक्ष डॉ रविंद्र सिंह यादव ने कहा कि छात्र छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्श और दर्शन के प्रति समझ विकसित करनी होगी । मुख्य वक्ता डॉ प्रेमचन्द चौधरी ने कहा कि विश्व शांति को स्थापित करने के लिए भारत जैसे शांतिप्रिय देश को मजबूत करना

 जरूरी है और भारत की अखंडता राष्ट्रीय एकता से ही संभव है। हम सभी को व्यक्तिगत स्वार्थ त्याग कर राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए त्याग की भावना को विकसित करना होगा। विशिष्ट अतिथि डॉ बबीता यादव डॉ सारिका शर्मा आदि ने भी अपने विचार व्यक्त कर छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन किया। 
कार्यक्रम अधिकारी डॉ सतीश सिंह यादव ने अभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर पवन कुमार, मोहन, हर्षित,राहुल, अंश, दीक्षा , तमन्ना, खुशी, समीक्षा विपिन , अशेष, अंशुल, वन्दना , गौसिया आदि उपस्थित रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close