नौ दिवसीय जन जागरण, प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ।
----------------------------
सम्भल:
रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने तथा विगत 9 वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं की 9 दिवसीय जन जागरण, प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ।
उत्तर प्रदेश सरकार के नव निर्माण के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विगत नौ वर्ष की अभूतपूर्व उपलब्धियों एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं का 9 दिवसीय जन जागरण,प्रदर्शनी एवं विचार गोष्ठी/ संवाद सम्मेलन का आज (18 मार्च 2026 से 26 मार्च 2026 तक )आयोजित होने वाले कार्यक्रम का रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर शुभारम्भ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ राजेन्द्र पैंसिया एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं पूर्व मंत्री गुन्नौर अजीत कुमार उर्फ राजू यादव एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट तथा भाजपा जिलाध्यक्ष हरेन्द्र सिंह रिंकू तथा ब्लॉक प्रमुख बनिया खेड़ा डॉ सुगंधा सिंह तथा पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खडग़वंशी रहे।सर्वप्रथम विभिन्न विभागों द्वारा शासन की योजनाओं से संबंधित लगायी गयी प्रदर्शनी का महिला सशक्तिकरण के अन्तर्गत ब्लॉक प्रमुख बनियाखेड़ा डॉ सुगंधा सिंह जी ग्राम पंचायत भवन के जय भोले स्वयं सहायता समूह की दीदी सुनीता द्वारा फीता काटकर शुभारम्भ किया तथा मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा उद्यान विभाग, पीएम सूर्य घर योजना, आईसीडीएस विभाग ,पशुपालन विभाग, कृषि विभाग, प्राविधिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग,उद्योग विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना से संबंधित लगायी गयी स्टालों का अवलोकन किया । मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा लखनऊ से उत्तर प्रदेश के अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पर वार्षिक पुस्तक ,नवनिर्माण के 9 वर्ष का विमोचन मा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कर कमलों द्वारा किये जाने का सजीव प्रसारण रोडवेज बस स्टैंड बहजोई पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा देखा एवं सुना गया। कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों का एक पुष्प एवं एक पुस्तक देकर स्वागत एवं सम्मान किया गया।