हरदोई पुलिस में हड़कंप: काम में 'सुस्ती' पड़ी भारी, दरोगा जी पर गिरी गाज!

Notification

×

All labels

All Category

All labels

हरदोई पुलिस में हड़कंप: काम में 'सुस्ती' पड़ी भारी, दरोगा जी पर गिरी गाज!

Saturday, March 14, 2026 | March 14, 2026 Last Updated 2026-03-14T15:36:16Z
    Share
हरदोई पुलिस में हड़कंप: काम में 'सुस्ती' पड़ी भारी, दरोगा जी पर गिरी गाज!

हरदोई: पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कोथावां चौकी प्रभारी रामानंद मिश्रा को कप्तान साहब ने 'नॉन-परफॉर्मर' घोषित करते हुए सीधे सस्पेंड कर दिया।कहते हैं न कि पुलिस की नौकरी में 'चौकन्ना' रहना पड़ता है, लेकिन दरोगा रामानंद मिश्रा शायद कुछ और ही मूड में थे।

उच्चाधिकारियों ने आदेश दिए थे कि अपराधियों का सत्यापन करो और डेटा फीड करो, लेकिन दरोगा जी ने इन आदेशों को ठंडे बस्ते में डाल दिया।जब लापरवाही की फाइल पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा की मेज पर पहुँची, 

तो उन्होंने बिना देर किए दरोगा जी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। इतना ही नहीं, अब उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।इस कार्रवाई के साथ ही जिले के सभी पुलिसवालों को साफ संदेश दे दिया गया है

—"काम में ढिलाई, तो मिलेगी विदाई!" कप्तान साहब ने सख्त लहजे में कहा है कि अगर कोई भी अपनी ड्यूटी में 'उदासीनता' या 'सुस्ती' दिखाएगा, तो अगला नंबर उसका भी हो सकता है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close