फतेहगंज पूर्वी।
शनिवार को थाना परिसर में थाना समाधान दिवस हुआ जिसमें राजस्व विभाग से सबंधित दो मामले दर्ज किए गए लेकिन उनका निस्तारण नही हो पाया।समाधान दिवस में लेखपाल कानूनगो के साथ कोतवाल संतोष कुमार ने फरियादियों की समस्याओं को सुना।
लेकिन कोई भी राजस्व विभाग से सबंधित उच्चाधिकारी समाधान दिवस में नही पहुंचने के कारण जमीनी विवाद सबंधित शिकायतों का निस्तारण नही हो पाया।पिछले कई समाधान दिवस में अधिकारियों के नही पहुंचने के कारण अब समाधान दिवस में कम लोग आ रहे हैं।
इसका मुख्य कारण यह भी है कि अधिकतर मामले राजस्व विभाग के होते हैं जो कि सिर्फ उच्चाधिकारियों के ही स्तर के होते हैं।
थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि समाधान दिवस में दो शिकायतें दर्ज की गई।