नेशनल हाईवे पर पलटी लकड़ी से भरी ट्रॉली, लगा जाम

Notification

×

All labels

All Category

All labels

नेशनल हाईवे पर पलटी लकड़ी से भरी ट्रॉली, लगा जाम

Sunday, March 1, 2026 | March 01, 2026 Last Updated 2026-03-01T14:46:44Z
    Share
नेशनल हाईवे पर पलटी लकड़ी से भरी ट्रॉली, लगा जाम
फतेहगंज पूर्वी।
लखनऊ हाईवे पर रविवार शाम साढ़े पांच बजे उचसिया मोंड के पास  एक तेज रफ्तार लकड़ी से भरी हुई ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गई।जिसके बाद ट्रैक्टर चालक मौके पर से फरार हो गया।ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से लकड़ी का छिलका सड़क पर फैल गया।

जिसके कारण हाईवे पर जाम लगने लग गया।करीब चालीस  मिनट तक हाईवे पर जाम लगने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस और एनएचआई की टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली को सीधा करवाकर एक तरफ हटवाया और सड़क पर फैले छिलके को एक तरफ करवाया।

इस दौरान वाहनों का जमावड़ा हाईवे पर लग गया।जिसके बाद पुलिस ने शाहजहांपुर सीमा पर जाकर वाहनों को डायवर्ट करवाया तब दोनो तरफ के वाहन एक ही लेन से निकलते रहे थे।
स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली चालक कान में इयरफोन लगाए हुए थे पीछे से ट्रक चालक हॉर्न बजा रहा था लेकिन उसने ट्रैक्टर ट्रॉली को सड़क पर लहराया उसी समय अनियंत्रित होकर पलट गई।

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई थी।जिसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली को हटवाकर सड़क यातायात सुचारू रूप से चालू करवाया।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close