घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

घर में घुसकर युवती से दुष्कर्म की कोशिश न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

Sunday, March 15, 2026 | March 15, 2026 Last Updated 2026-03-15T11:35:38Z
    Share
घर में घुसकर युवती 
से दुष्कर्म की कोशिश न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज।

संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट तेहगंज पूर्वी।

थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती ने आऱोप लगाया है कि 16 जनवरी की रात अपने घर के छप्पर में सो रही थी कि गांव की ही युवक अमित और सुमित सगे भाई उसके छत पर चढ़कर घर में घुस आए और उसके साथ जबरदस्ती करने लगे चीखने पर दोनों भाइयों ने उसका मुंह दबा लिया 

और तमंचा उसके सीने पर रख दिया काफी चीख पुकार होने के कारण अंदर सो रहे उसके पिता ने शोर मचाया तो दबंग तमंचा लहराते हुए पास में पड़ी लकड़ी के ढेर पर चढ़कर फरार हो गए सुबह जब उसके पिता और माता आरोपियों के घर पर शिकायत करने पहुंचे तो युवकों के पिता कल्लू सिंह ने उसकी मां और पिता को गंदी-गंदी गालियां दी

 और मारपीट कर भगा दिया थाने जाकर शिकायत करने पर पुलिस ने उसकी नहीं सुनी उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के उपरांत भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तब उसने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया न्यायालय के आदेश पर दोनों

 आरोपियों के विरुद्ध पुलिस में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है वहीं थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर दो युवकों के विरुद्ध छेड़छाड़ की धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया गया है मामले की जांच की जा रही है आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close