सहसवान (बदायूं): नगरपालिका सहसवान में नामित सभासद के रूप में अवढर शर्मा,सचिन शर्मा, सौरभ माहेश्वरी, मदन लाल शक्य, सीमा सक्सेना एवं भारतीय जनता पार्टी के जिला संयोजक (सोशल मीडिया) के रूप में अनुराग दीक्षित की पुनः नियुक्ति होने पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।
इस अवसर पर सहसवान नगर मंडल अध्यक्ष पीयूष माहेश्वरी के नेतृत्व मे राय साहब की कोठी बाजार विल्सन गंज में आदर्श सक्सैना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों ने उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने कहा कि उनके नेतृत्व एवं सक्रियता से नगर के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी तथा संगठन को और मजबूती प्राप्त होगी।
नवनियुक्त सभासद एवं जिला संयोजक ने सभी वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों एवं जनसेवा के संकल्प के साथ पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा और सहसवान नगर के समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुभाष गौड़, नगर महामंत्री दीपक माहेश्वरी,देवेंद्र प्रजापति,मंडल उपाध्यक्ष जयंत शर्मा, सौरभ सक्सेना,राजेंद्र कश्यप,भावेश चांडक, अबीर सक्सेना, किशन महेश्वरी, महीपाल कश्यप, हिमांशु माहेश्वरी,प्रेमपाल कश्यप,सुधीर सागर, कांता प्रसाद भाजयुमो नगर अध्यक्ष नितिन शर्मा, आकाश बाल्मीकि जी, विजेंद्र शंखधर सहित अन्य सभी पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।