ऑटो में बैठी सवारियां ऑटो लेकर फरार

Notification

×

All labels

All Category

All labels

ऑटो में बैठी सवारियां ऑटो लेकर फरार

Friday, March 13, 2026 | March 13, 2026 Last Updated 2026-03-13T16:32:24Z
    Share
ऑटो में बैठी सवारियां ऑटो लेकर फरार
चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज

फतेहगंज पूर्वी - पेशाब करने के बहाने ऑटो रुकवाकर सवारियों ने चोरी किया ऑटो,ड्राइवर भी पेशाब करने का उतरा,इतने में ऑटो लेकर फरार हो गई सवारियां,ऑटो में ही रखा था चालक का मोबाइल फोन 

नगर के मोहल्ला सराय खाम निवासी जाकिर हुसैन ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह तीन पहिया ऑटो चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है।बीते मंगलवार की रात में 11:00 बजे करीब अपना ऑटो सेटेलाइट बरेली पर लेकर खड़ा था। जहां से उसने पचौमी ग्राम के लिए चार सवारियां बैठाई।पचोमी आने के बाद सवारियो ने कहा कि उनका गांव 4 किलोमीटर दूर है 

रात होने के कारण उन्हें सवारी नहीं मिलेगी,जिस कारण बह उन्हें छोड़ने के लिए उनके बताए हुए रास्ते पर चल दिया।रास्ते में शिवपुरी गांव से आगे खजुरिया गांव के पास आया,तभी ऑटो में बैठी सवारियों ने पेशाब करने के बहाने ऑटो रुकवा लिया।और बह खुद भी पेशाब करने के लिए ऑटो से उतर गया।तभी ऑटो में बैठी सवारियों में से किसी एक ने उसका ऑटो स्टार्ट किया और बह चारों लोग ऑटो लेकर दातागंज रोड की ओर लेकर भाग गए।उसने बताया कि उसके ऑटो में ही उसका एक मोबाइल भी रखा हुआ था

।काफी तलाश करने के बाद भी उसका ऑटो उसे नहीं मिला।थक हारकर अगले दिन सुबह थाने पहुंचा और पुलिस को तहरीर दी।पुलिस ने उसकी तहरीर के आधार पर चार अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया है। 

थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।मोबाइल की लोकेशन ब सीसीटीवी के आधार पर छानबीन की जा रही है।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close