ट्रैक से निकाल रहा था बाइक,आ गई ट्रेन,ट्रैक पर ही बाइक छोड़कर भागा
फतेहगंज पूर्वी ।
मऊ से अंबाला तक जाने वाली मेला स्पेशल ट्रेन के आगे हुलासनगरा गांव के पास ट्रैक पर एक बाइक पड़ी हुई थी। स्पेशल ट्रेन उस बाइक को खदेड़ते करीब एक किलोमीटर तक बहगुल नदी के पास आगे ले गई जिसके बाद लोको पायलट द्वारा कंट्रोल रूम को सूचना दी गई
सूचना मिलते ही आरपीएफ पुलिस मौके पर पहुंचकर ट्रेन के इंजन में फांसी बाइक को बाहर निकलवाया। रेलवे क्रॉसिंग पर ब्रहस्पतिवार को एक बड़ा हादसा होने से टल गया।लोको पायलट की सूझ बूझ ने ट्रेन को पलटने से बचा लिया।
आज ब्रहस्पति वार शाम पांच बजे के समय हुलास नगला ओवरब्रिज के नीचे एक बाइक सवार रेलवे ट्रैक से अपनी
बाइक को निकाल रहा था।तभी अचानक उसने देखा कि ट्रेन उसके नजदीक आ गई है तो बह बाईक को छोड़कर
रेलवे ट्रैक से हट गयाऔर उसकी मोटरसाइकिल ट्रैक पर ही गिर पड़ी।इतने मे ही अप लाइन पर अम्बाला मऊ एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और बाइक ट्रेन से जा टकराई जिससे ट्रेन पलटने से बाल-बाल बच गई।जिस कारण एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।
जब यह सूचना बिलपुर आरपीएफ चौकी प्रभारी नरवीर सिंह को पता लगी तो बह मौके पर पहुंचे उन्होंने बहा मौजूद लोगों से पूछा तो उन्होंने बताया कि सर्विस रोड से जा रहे इस युवक की बाइक ट्रेन से टकराई थी।बाइक के नम्बर से बाइक मालिक का नाम राहुल सिंह निवासी ग्राम चारखौला खुदागंज के नाम आ रही है।
चौकी प्रभारी नरवीर सिंह ने बताया कि एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो ट्रेन से टकरा गई थी। बाइक सवार की तलाश की जा रही है।