विधुत उपकेन्द्र पर मरम्मत कार्य के चलते पांच घण्टे बन्द रहेगी बिजली सप्लाई
संवाददाता विनय कुमार अग्रवाल की रिपोर्ट फतेहगंजपूर्वी
फतेहगंज पूर्वी।
विधुत उपकेंद्र फतेहगंज पूर्वी में रविवार को मशीनों में ब्रेकर लगाने के लिए मरम्मत कार्य किया जायेगा। इस दौरान सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक नगर से लेकर देहात के सभी फीडरों की बिजली सप्लाई बन्द रहेगी।
जेई फतेहगंज पूर्वी रामसिंह ने बताया कि बरेली से इलेक्ट्रिक टीम द्वारा मशीनों में ब्रेकर लगाने का मरम्मत कार्य किया जायेगा।इस दौरान बिजली सप्लाई बन्द रहेगी।