आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहा पट्टी भोलानाथ को मिली प्रदेश स्तरीय पहचान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहा पट्टी भोलानाथ को मिली प्रदेश स्तरीय पहचान

Sunday, March 1, 2026 | March 01, 2026 Last Updated 2026-03-01T12:42:26Z
    Share
आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहा पट्टी भोलानाथ को मिली प्रदेश स्तरीय पहचान 

मिलक।
आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत-आयुष्मान आरोग्य मन्दिर कार्यक्रम सरकार की शीर्ष प्राथमिकता में है जिसका उद्देश्य जनसमुदाय को घर के समीप गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान किया जाना है राज्य समीक्षा मिशन टीम द्वारा आयुष्मान आरोग्य मंदिर लोहापट्टी भोलानाथ का औचक निरीक्षण किया गया था जिसमें स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता,

समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएँ पहुँचाने,आवश्यक उपकरण,औषधियाँ एवं जॉचों की उपलब्धता,व्यवस्था की गहन समीक्षा की गयी साथ ही टेलीकन्सलटेशन एवं अन्य ऑनलाइन रिपोर्टिंग के कार्य की भी समीक्षा हुई टीम ने पाया कि सभी सेवाए उपलव्ध है सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विवेक कुमार द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है

 छब्बीस फरवरी को गौतम बुद्ध नगर मे स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान उत्तर प्रदेश मे उप-मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई जिसमें अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा अमित कुमार घोष निदेशक एन०एच०एम० पिंकी जोएल स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रतिभाग किया।

इस बैठक मे आयुष्मान आरोग्य मन्दिर लोहापट्टी भोलानाथ की कुछ महत्वपूर्ण तस्वीरें प्रस्तुत की गई एवं समीक्षा रिपोर्ट प्रस्तुत की गई और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी विवेक कुमार द्वारा दी जा रही सेवाओं की सराहना की गई।निरीक्षण के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक श्री बासित अली एवं बीसीपीएम इरफान मौजूद रहे।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close