चैत्र नवरात्री के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

Notification

×

All labels

All Category

All labels

चैत्र नवरात्री के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान

Tuesday, March 24, 2026 | March 24, 2026 Last Updated 2026-03-25T01:50:51Z
    Share
चैत्र नवरात्री के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा विभाग ने चलाया चेकिंग अभियान
बदायूँ : 24 मार्च। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन उत्तर-प्रदेश लखनऊ एवं जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में सहायक आयुक्त (खाद्य)- द्वितीय सी0एल0 यादव व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह के निर्देशन व नेतृत्व में चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत आमजन मानस को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य पदार्थो-सिघांडे का आटा, 
घी, दूध एवं दुग्ध उत्पाद, कुट्टू का आटा, सेंधा नमक व अन्य फलाहारकी गुणवत्ता हेतु जनपद-बदायूँ में मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थो की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में मंगलवार को जनपद के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से विशेष अभियान के दौरान विभिन्न खाद्य परिसरों से कुल 03 खाद्य पदार्थो के नमूनों को जाँच हेतु संग्रहित किया गया। आमजनमानस को खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया।
कार्यवाही किये गये प्रतिष्ठानों में लालपुल बदायूँ स्थित मेसर्स-रिलायंस रिटेल लिमिटेड से एककुट्टू आटा, एक मूंगफली दाना का नमूना संग्रहित किया गया। कुॅवरगॉव बदायूँ स्थित मनोज ट्रेडर्स से रोस्टेड चौलाई का एक नमूना संग्रहित किया गया। इन संग्रहित किए गए कुल 03 नमूनों को वास्ते जाँच हेतु खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।

जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरान्त खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अन्तर्गत अग्रिम विधिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान समस्त खाद्य कारोबारकर्ताआें को खाद्य पदार्थो को ढ़ककर रखने, दुकानों में साफ-सफाई रखने, शुद्व एवं गुणवत्ता पूर्वक खाद्य पदार्थो को बेंचने, 

बिना लाइसेंस के खाद्य कारोबार नही संचालित करने के कड़े निर्देश दिए गए। मौके पर उपस्थित आम जनमानस को अपमिश्रण से होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।

इस दौरान टीम में सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय सी0एल0 यादव, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर0पी0 सिंह एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारीगण माता शंकर बिन्द, राजेन्द्र नाथ मिश्रा व सीमा यादव मौजूद रहे।
----
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close