विकासखण्ड असमोली में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई ।

Notification

×

All labels

All Category

All labels

विकासखण्ड असमोली में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई ।

Friday, March 6, 2026 | March 06, 2026 Last Updated 2026-03-07T01:34:45Z
    Share
विकासखण्ड असमोली में ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक सम्पन्न हुई ।
-------------------------
संभल। 
जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में दिनांक 06.03.2026 को ब्लॉक बाल कल्याण एवं सरंक्षण समिति की बैठक खण्ड विकास अधिकारी प्रेमपाल सिंह की अध्यक्षता में विकास खण्ड असमोली सभागार में संपन्न हुई। समिति की बैठक में बालको को बाल संरक्षण एवं सशक्त सरक्षणात्मक परिवेश पालन पोषण करने, बाल श्रम

, बाल तस्करी बाल विवाह, परिवार की देख-रेख पाने, हिंसा व दुर्व्यवहार से बचने और संरक्षण जैसे विषय पर चर्चा की गयी। प्रभारी बाल विकास परियोजना अधिकारी जमजमा रिजवान द्वारा किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं सरक्षण) अधिनियम 2015 एवं बाल संरक्षण एवं कल्याण से जुडी योजनाओं के सम्बन्ध में विस्तृत रूप से बताते हुए

 आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के सहयोग से नियमित समीक्षा हेतु कहा। बैठक में संरक्षण अधिकारी तेजपाल यादव ने सरकार द्वारा बालकों एवं छात्राओं के हितार्थ चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमगला योजना, 

स्पॉन्सरशिप योजना, बाल विवाह, बाल श्रम आदि एवं विभिन्न हेल्पलाइन नंबर जैसे 1098, 181 112, 1076 आदि हेल्पलाइन नंबर जिनका प्रयोग आपातकाल स्थिति में किया जा सकता है के बारे में विस्तारपूर्वक बताया। सहायक विकास अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बैठक के माध्यम से सभी सचिवों को निर्देश दिये कि ग्राम पंचायत स्तर की बैठक में

 समस्त सदस्यों की सक्रिय सहभागिता होनी चाहिए, इसमे किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाशत नहीं की जाएगी। बैठक में शिक्षा विभाग से प्रमोद कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता खेमपाल सिंह, कुलदीप सिंह, रोहताश कुमार, सत्यपाल सिंह, रंजीत, नाजिम अली, रविकान्त एवं शैलेन्द्र कुमार आदि उपस्थित रहे।

          (चन्द्रभूषण)
जिला प्रोबेशन अधिकारी,
सम्भल।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close