फतेहगंज पूर्वी में दून वर्ल्ड स्कूल का हुआ शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

All labels

फतेहगंज पूर्वी में दून वर्ल्ड स्कूल का हुआ शुभारंभ

Sunday, March 15, 2026 | March 15, 2026 Last Updated 2026-03-15T14:50:47Z
    Share
फतेहगंज पूर्वी में दून वर्ल्ड स्कूल का हुआ शुभारंभ

जनपद बरेली /क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी ग्राम उचसिया में आज दिन रविवार को क्षेत्र के छोटे बच्चों के लिए दून वर्ल्ड स्कूल (इंग्लिश मीडियम) का शुभारंभ किया गया। विद्यालय के शुभारंभ के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिथिलेश कुमार सांसद राज्यसभा, डॉ अरुण कुमार वन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, व विशिष्ट अतिथि के रूप में संजीव अग्रवाल विधायक कैंट बरेली, कुमार महाराज सिंह एमएलसी बरेली- मुरादाबाद, वीर विक्रम सिंह प्रिंस विधायक कटरा, हरि प्रकाश वर्मा विधायक जलालाबाद की गरिमामयी उपस्थिति रही। कॉलेज प्रबंधन के द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष विनय शर्मा व राज्यसभा सदस्य मिथिलेश कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलित व फीता काटकर किया गया। दीप प्रज्वलित के उपरांत विद्यार्थियों के द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष रूप से श्री कृष्णा रासलीला एवं भजन ,संगीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम से विद्यालय परिसर में मौजूद अतिथियों ,अभिभावकों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

 विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत किए गए संस्कृति कार्यक्रम की सभी लोगों ने बहुत-बहुत सराहना की। विद्यालय की प्रधानाचार्य बीपी सिंह ने सभी अतिथियों अभिभावकों एवं उपस्थित गमन नागरिकों का स्वागत करते हुए कहा कि दून वर्ल्ड स्कूल का उद्देश्य क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्ता पूर्वक उत्तम शिक्षा प्रदान करना है। कर्क में उपस्थित सभी लोगों ने विद्यालय के उज्जवल भविष्य की कामना की।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close