सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में ग्रेजुएशन डे का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

All labels

सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में ग्रेजुएशन डे का आयोजन

Sunday, March 15, 2026 | March 15, 2026 Last Updated 2026-03-15T14:55:29Z
    Share
सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल, सहसवान में ग्रेजुएशन डे का आयोजन
सहसबान- सेठ एम. आर. जयपुरिया स्कूल,में आज रविवार को ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यह अवसर नन्हे विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के लिए गर्व का क्षण रहा, जहाँ छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।
छात्रों को शैक्षणिक उत्कृष्टता, अनुशासन, समयपालन, सुसज्जित व्यक्तित्व तथा समर्पित शिक्षार्थी जैसी श्रेणियों में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों ने समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नरेश कुमार गुप्ता (सेवानिवृत्त प्रबंधक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) एवं सुश्री मीना कुमारी (सेवानिवृत्त सरकारी अध्यापिका) रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने संबोधन में मुख्य अतिथियों ने विद्यालय के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने और उनके समग्र विकास को प्रोत्साहित करने का उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं।

इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अश्विनी माहेश्वरी, अंशुल माहेश्वरी एवं शुभम लाहोटी तथा प्रधानाचार्या श्रीमती प्रवीण अरोड़ा ने नन्हे स्नातकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद और शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम का समापन अत्यंत हर्षोल्लास के साथ हुआ और जयपुरियन टीम के सामूहिक प्रयासों से यह आयोजन भव्य एवं सफल रहा।
CLOSE ADS
CLOSE ADS
close