मिलक। राष्ट्र सेवा संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष आदेश शंखधार ने बताया कि 02 अप्रैल दिन गुरुवार को श्री हनुमान जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर प्राचीन श्री दुर्गा मंदिर साप्ताहिक बाज़ार मिलक से दोपहर 03 बजे एक ध्वज यात्रा निकाली जाएगी जो कि पटवाई रोड़,
रेलवे फाटक के निकट से होली चौराहा होकर नवदिया मोड़, मेन रोड से तीनबत्ती चौराहा से पटवाई होकर मंदिर परिसर में सम्पन्न होगी। तथा सांय 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक मंदिर
परिसर प्रभु का भजन कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। आदेश शंखधार ने सभी सनातनी हिन्दू भाईयों से अपील की गई है कि वह उक्त कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें।