बदायूं /शाहजँहापुर भारतीय भाईचारा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल भारतीय ने थाना परौर क्षेत्र के ग्राम पचदेवरिया में वाल्मीकि समाज के लोगों को एकत्रित कर जागरूकता बैठक का आयोजन किया। इस दौरान समाज के लोगों को एकजुट होकर अपने अधिकारों और सामाजिक उत्थान के लिए आगे आने का संदेश दिया गया।बैठक में पुरुषों के साथ-साथ
महिलाओं, युवाओं और लड़कियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान समाज में शिक्षा, एकता और जागरूकता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रपाल भारतीय ने कहा कि समाज की उन्नति के लिए शिक्षा और जागरूकता बेहद जरूरी है।
उन्होंने लोगों से संगठित रहकर सामाजिक विकास में भागीदारी निभाने की अपील की।इस मौके पर विपेंद्र भारतीय, आकांक्षा भारतीय, संतोष, श्याम बरन और अभिषेक भारतीय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।