*गाली देने से मना करने के दौरान दबंगों ने पड़ोसी को लाठी डंडों से पीटा
प्रार्थी के सर में लगी गंभीर चोट
जनपद बरेली क्षेत्र फतेहगंज पूर्वी के ग्राम लखनपुर निवासी वीरेंद्र पाल ने थाना फतेहगंज में एक शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल से 23 मार्च 2026 को शाम लगभग 5:00 बजे अपने बच्चों को लेकर अपने घर जा रहा था जैसे ही वह अपने घर के नजदीक पहुंचा तो उसके पड़ोसी दिनेश पुत्र रामनिवास ने मुझे देखकर गलियां देना शुरू कर दिया। जब मैंने गाली देने से मना किया
तो उसके घर से दिनेश के चाचा मुकेश पुत्र रोशन लाल रामनिवास पुत्र रोशन लाल और शिव कुमार पुत्र रामनिवास अपने हाथों में लाठियां डंडें लेकर घर के बाहर निकल आए और मुझे गंदी-गंदी गाली देते हुए बुरी तरीके से मारने लगे। यह देखकर मेरा भाई सतीश पाल मुझे बचाने आया तो मेरे भाई के सिर में उन लोगों के द्वारा लाठी मार दी गई
जिससे मेरे भाई का सर बुरी तरीके से फट गया। इस प्रकार मेरे बाबा मेरे भाई के काफी चोटें लगीं इसके बाद जब मेरी मां को उस बात का पता लगा तो मैं भी हमें बचाने के लिए दौड़ी उसके साथ में मेरी पत्नी राखी कौर व मोहल्ला के अन्य लोग भी आ गए तब जाकर उक्त सभी लोग जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए।
उसके बाद प्रार्थी के द्वारा अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल गया। अस्पताल से वापस आने के बाद प्रार्थी आज आया है कृपया हमारी रिपोर्ट दर्ज कानूनी कार्रवाई करने की कृपा करें ।