ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन रामपुर के जिला अध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में हुआ होली मिलन समारोह का आयोजन
मिलक। शुक्रवार को नगर में ऑल इंडिया एंटी करप्शन एंड सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन रामपुर (प्रेसिडेंट ऑफ़ इंडिया के अधीन, जनता की समस्याएं, शासन व प्रशासन के सहयोग हेतु दृढ़ संकल्प) जिलाध्यक्ष विनोद प्रकाश सक्सेना के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे ।
समारोह में जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सक्सेना के द्वारा कहा गया कि होली का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ बनाया गया उन्होंने कहा पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्ग निर्देशन में रामपुर जिले की सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखते हुए किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई
मिलक क्षेत्र में पुलिस क्षेत्राधिकारी राजवीर सिंह परिहार व कोतवाल पुष्कर सिंह के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखी गई पिछली बार की तुलना में इस बार क्राइम का ग्राफ न के बराबर रहा। कोतवाल पुष्कर सिंह के द्वारा मिलक क्षेत्र में प्रत्येक चौकी पर सुरक्षा की दृष्टि को ध्यान में रखते हुए पुलिस सक्रिय रही जब से मिलक कोतवाली में पुष्कर सिंह प्रभारी निरीक्षक बने हैं तब से क्राइम का ग्राफ कम हुआ है
जनमानस की समस्याओं पर अपना ध्यान केंद्रित करते हुए हर समस्या को गंभीरता में लेते हुए जनता की समस्या का समाधान करवाते हैं। मिलक क्षेत्र की जनता जनार्दन आपसे प्रसन्नचित है। सीएससी प्रभारी डॉक्टर वासित अली के द्वारा भी बताया गया है पिछले वर्ष होली के त्योहार पर 3 दिन में 65 मेडिकल हुए थे
जिसकी तुलना में इस वर्ष न के बराबर मेडिकल हुए यह भी मिलक क्षेत्र की पुलिस प्रशासन के लिए एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर नंदन प्रसाद, अनुपम पटेल, दिगपाल पटेल, सुधीर शर्मा, डॉ डीके अग्रवाल, ओमनिवास गुप्ता, केपी गंगवार ,रेहान अल्वी, राजेश बाबू सक्सेना, शेखर सक्सेना, जाहिद हुसैन ,कैलाश यादव अमीचित रस्तोगी, नीतू गुप्ता इत्यादि उपस्थित रहे!